कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 52 किलो 150 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दरा गांव में एक संदिग्ध कार खड़ी है।