कायमगंज: कम्पिल-बदायूं मार्ग पर बाढ़ के पानी से कटी सड़क पर भीषण जाम में फंसे राहगीर परेशान
कम्पिल-बदायूं मार्ग पर शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे 1 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यह जाम सीमेंट से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के सड़क पर फंस जाने के कारण लगा गया है। जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कटारे लग गई। बाढ़ के पानी में यह सड़क कट गई थी। आवागमन सुचारू रखने के लिए एक समा सेवी ने अस्थाई तौर पर मिट्टी डलवाकर रास्ता बनाया था।