सरधना: ईद गाह नई बस्ती में रंजिश के तहत महिला पर किया जानलेवा हमला, महिला ने दी थाने पर नामजद तहरीर
सरधना देहात क्षेत्र के नई बस्ती ईदगाह नई बस्ती में रंजिश के तहत घर में घुसकर दबंगों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह सिर में चोट लगने से ग घायल हो गई उसको बचाने आई उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस महिला का मेडिकल करा कर जांच में जुट गई है।