सूरजपुर जिले के खोपा में बिचौलियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई। ग्राम खोपा स्थित धान उपार्जन समिति में बिचौलिया के माध्यम से धान विक्रय का प्रयास सामने आने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक किसान द्वारा बिचौलिया के ज़रिये धान बेचने के उद्देश्य से समिति में लाए गए 170 बोरा धान, जिसका कुल वजन लगभग 68 क्विंटल पाया गया, को जब्त कर लिया गया।