मुज़फ्फरनगर: दिल्ली में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत को लेकर रेलवे स्टेशन से सैकड़ो भाकियू नेता हुए रवाना
मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन से सैकड़ो की संख्या में भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में किसान एवं कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत को लेकर ट्रेनों के माध्यम से रवाना हुए। जहां पर भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे उत्पीड़न एवं MSP कानून को लेकर दिल्ली में महापंचायत की जा रही है।