करनाल: निर्वाचनक्षेत्र 21-करनालविधानसभा के बूथ नम्बर 90 और 92 में बनाए जाएगेें सहायक बूथ,एसडीएम ने करणविहार में किया निरीक्षण।
Karnal, Karnal | Apr 8, 2024 आगामी लोकसभा व करनाल विधानसभा के उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग मतदाताओं की सहूलियत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। चुनाव आयोग ने जिन बूथों पर 1500 से अधिक मतदाता हैं, वहां सहायक बूथ बनाने के निर्देश दिए हैंं। आगामी लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा करनाल के उपचुनाव को देखते हुए एसडीएम करनाल अनुभव मेहता ने भी सम्बंधित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया।