वारिसलीगंज: वारिसलीगंज प्रखंड के बलवा पर गांव में अचानक तीन दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत, एक की मौत मौत नहीं हुई पुष्टि
वारिसलीगंज प्रखंड के बलवा पर गांव में अचानक तीन दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। मृतक महिला की पहचान उर्मिला देवी के रूप में की गई है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मेडिकल टीम गांव में कैंप कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।