बुलंदशहर: वन स्टॉप सेंटर में किशोरी को जमीन पर गिराकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने जांच रिपोर्ट भेजने के दिए आदेश
बुलंदशहर के वन स्टॉप सेंटर में एक किशोरी को जमीन पर गिरा कर चप्पल और डंडी से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सेंटर मैनेजर पर पीड़िता ने खाना मांगने पर पीटने का आरोप लगाया है, दूसरी तरफ मैनेजर ने आप को निराधार बताया है, मामले में जानकारी शनिवार रात्रि 8:00 बजे दी गई है।