गोपालगंज: आंबेडकर चौक स्थित पशु अस्पताल से लम्पी रोग से बचाव के लिए पशुओं को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू
शहर के आंबेडकर चौक स्थित जिला पशु अस्पताल परिसर में लंपी त्वचा रोग से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत मंगलवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. राकेश कुमार व पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंजना कुमारी ने इसकी शुरूआत करते हुए पशुपालकों को कई जानकारी दी।