पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में सौरा नदी में डूबने से दसवीं के छात्र की मौत, परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जाँच में जुटी
पूर्णिया सिटी सौरा नदी में स्नान के दौरान 10 वी के छात्र के डूबने से मौत होने का मामला प्रकश में आया है. जहाँ रविवार को छात्र का शव नदी से निकाला गया। घटना के बाद से परिजन एवं एसडीआरएफ की टीम बालक को खोजने में जूटी थी ।परिजनों ने सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुन्ना कुमार शनिवार को सिटी सौरा नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब गया था।