जशपुर जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्थलगांव विधायक गोमती साय और जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने राज्य सरकार के बजट को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है