अररिया शहर के चांदनी चौक से अस्पताल रोड में लगातार जाम रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दे कि अभी रमजान का महीना चल रहा है जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी करने के लिए अररिया शहर को आते हैं. वहीं सदर अस्पताल जाने वाले इमरजेंसी एंबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है.