बूंदी: प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने जाखमुंड वाटर फिल्टर प्लांट का जांचा पीएच लेवल अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | May 29, 2024 प्रभारी सचिव ने तालेड़ा के जाखमुंड गांव में बूंदी चम्बल पेयजल परियोजना के तहत निर्मित वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने एयर ब्लोअर रूम का निरीक्षण करते हुए क्लोरीनेशन रूम, कोगुलेशन टैंक, वाटर स्टोरेज टैंक, पम्पिंग क्षमता के बारे में जानकारी ली। साथ ही मीटर मंगवा कर पानी के पीएच लेवल की जांच भी की। इस दौरान जिला कलेक्टर सहित अधिकारी मौजूद रहे।