बवानी खेड़ा: गांव कुंगड़ में धोखाधडी का शिकार हुए अन्नदाताओं का धरना 14वें दिन भी रहा जारी
मंगलवार को एक तरफ तो अन्नदाता कुदरत की मार से परेशान है, वही दूसरी तरफ सरकार की किसान विरोधी नीतियां उनकी कमर तोडऩे का काम करती है। वही इन सबके बावजूद भी किसान बैंक के अधिकारियों की लालच की मार झेलने को मजबूर हो रहे है। जिसके विरोध में अन्नदाता जिला के गांव कुंगड़ स्थित एसबीआई शाखा के नजदीक धरनारत्त है तथा बैंक के पूर्व मैनेजर द्वारा धोखाधड़ी से हड़पी गई राशि वापिस दिए जाने की गुहार लगा रहे है।