आगरा: कोटली बगीची में एक युवक ने स्वान को जमीन पर पटक पटक कर मारा, वीडियो वायरल, थाना ताजगंज पर मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Jun 30, 2024 थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत कोटली बगीची का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी, युवक के द्वारा पालतू स्वान को घर के बाहर से पकड़ा गया, और लात, घूंसे व जमीन पर पटक पटक कर मारा गया, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, स्वान मालिक के द्वारा थाना ताजगंज पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।