शिवहर: औरा मालिकाना के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मालिकाना के पास पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शव की पहचान नहीं हुई है. हत्या है या आत्महत्या पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगी.थानाध्यक्ष विनय प्रसाद शनिवार सुबह 7:30 बजे जानकारी दी है।