सराड़ा: शोभागपुरा स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह 'आशा 2024' का हुआ आयोजन
Sarada, Udaipur | Jan 27, 2024 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह " आशा 2024 " का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा रहे।अति विशिष्ट अतिथि उप प्रधान प्रताप सिंह राठौड़ व शोभागपुरा सरपंच जशोदा डांगी रहे।