कौशाम्बी में आयोजित 29वीं अन्तरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 के अंतर्गत रविवार को लगभग 12 बजे कौशाम्बी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का रोमांचक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।