जानसठ: ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात मार्ग पर बेकाबू पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार क़ो कुचला, युवक की हालत गम्भीर
ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात मार्ग पर मंगलवार रात्रि को उस समय सड़क हादसा देखने क़ो मिला,जब खोक़नी निवासी युवक देवेश उर्फ़ बंटी साईकिल पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहा था। तभी सामने से बेकाबू पिकप गाड़ी ने कुचल दिया। जिसमे साईकिल सवार देवेश की हालत गंभीर हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए कराया भर्ती।