गोमिया: गोमिया पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर नकली शराब की बरामद, होटल मालिक को किया गिरफ्तार
Gumia, Bokaro | Mar 28, 2024 गोमिया प्रखंड क्षेत्र के स्वांग IEL स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 124 बोतल नकली शराब, खाली बोतल व स्टीकर बरामद किया। होटल मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ कर जांच में जुट गई है। गोमिया पुलिस ने कहा कि जहां से जानकारी मिलेगी, वहां छापेमारी की जाएगी। अवैध धंधा बिल्कुल भी चलने नहीं दिया जाएगा।