सीलमपुर: भजनपुरा में सिलाई मशीन पार्ट्स की दुकान में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाश, पकड़ने की कोशिश करने पर फायरिंग कर हुए फरार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में दो बदमाशों ने सिलाई मशीन पार्ट्स की दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया . दुकानदार दंपति शटर गिराकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की , तो बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए . गनीमत रही की दुकानदार बाल बाल बच गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.