लखीमपुर: लोनपुरवा गांव में आम की बाग में मिला अज्ञात युवक का शव, घटना स्थल पर अवैध तंमचा, एक जिंदा कारतूस व बाइक हुई बरामद
थाना खीरी क्षेत्र ओयल चौकी अंतर्गत लोनपुरवा गांव में आम की बाग में पेड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव बुधवार को बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के ग्रामीणों से बातचीत की है। घटना स्थल पर पुलिस को एक 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस जेब में बीस रूपये और एक बाइक मिली है। मृतक के चेहरे के नीचे गोली के निशान मिले हैं।