पंचकूला: गाँव मौली में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, 62 लोगों ने किया रक्तदान
समस्त ग्रामवासी मौली, श्री कृष्णा गऊ सेवा ग्रुप बतौड़, विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से संयुक्त रूप से मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक गाँव मौली के सामुदायिक भवन में लगाया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने आज बताया की 62 लोगो ने रक्तदान किया।