सूरजपुर: सिरसी में विज्ञापन के झांसे में आकर दो लोगों ने गंवाए ₹27 लाख
आनलाइन वेबसाइट पर 11 प्रतिशत ब्याज के लुभावने विज्ञापन के झांसे में आकर सिरसी गांव में लोक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले शैलेंद्र कुशवाहा एवं उसका साथी आर्म्स फोर्स का आरक्षक सनत पटेल करीब 27 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गए। आनलाइन शिकायत की जांच के बाद बसदेई पुलिस ने कंपनी के सीएमडी समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।