मैरवा: धरनी छापर चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर हुए गिरफ्तार
Mairwa, Siwan | Mar 14, 2024 मैरवा थाना की पुलिस में थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट से भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से एक कार में 850 पीस अंग्रेजी शराब के साथ बिहार में प्रवेश कर रहे थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।