लालगंज: गंभीरपुर क्षेत्र में युवक के साथ बेल्ट और तमंचे से मारपीट का आरोप, आरोपी युवक का तमंचे के साथ वीडियो हुआ वायरल
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अपनी बहन का पेपर दिलाने गए युवक के साथ दबंग युवक द्वारा गाली गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है । इस मामले में पीड़ित शिवम यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है । पीड़ित युवक ने जिस युवक पर आरोप लगाया है, उसका तमंचे के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है ।