चूरू: चूरू एसीबी ने श्रीडूंगरगढ़ में की बड़ी कार्रवाई, जोधपुर डिस्कॉम का टेक्नीशियन 1.45 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Churu, Churu | Jan 5, 2026 चूरू एसीबी टीम ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जोधपुर डिस्कॉम के एक टेक्नीशियन को 1 लाख 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी चूरू के एएसपी महावीर शर्मा एवं सीआई महेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। आरोपी टेक्नीशियन विनोद कुमार पर कृषि विद्युत कनेक्शन से जुड़े कार्यो में रिश्वत का आरोप है।