मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘विकास और सेवा’ के दो वर्ष पूर्ण होने पर 14 दिसंबर 2025 को अनूपपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल व शहडोल संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक योजनाओं का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।