हरिहरगंज: हरिहरगंज सीता +2 उच्च विद्यालय के मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरिहरगंज स्थित सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार की रात सनातन एकता संघ के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत पुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया। कथा वाचक परम पूज्य श्री कृष्णानंद महाराज जी ने अपने मधुर वाणी से भागवत कथा का रसपान कराया।