आजमगढ़ के मेंहनगर तहसील क्षेत्र के रासेपुर, कोटिया और जियापुर समेत विभिन्न स्थानों पर भोजपुरी फिल्म 'सौतेला सपूत' की शूटिंग पूरी हो गई है। साई एंटरटेनमेंट और आभा फिल्म प्रस्तुत के बैनर तले बनी इस फिल्म का शुभारंभ 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन रासेपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से किया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय सिन्हा, पल्लवी सिंह अन्य दिखेंगे।