चायल: कौशाम्बी में पूर्व प्रधान की हत्या के बाद तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर किया चक्का जाम, परिजनों ने किया हंगामा
पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने सुबह करीब 9 बजे तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। शुक्रवार रात हमलावरों ने नवनिर्माण गौशाला में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हुई थी हत्या!