सूरजपुर: बिश्रामपुर: चोपड़ा कॉलोनी में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोपड़ा कॉलोनी में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान आरक्षक अंतोष खलखो के रूप में हुई है, जो सूरजपुर लाइन में पदस्थ थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी एमसीवी जिले में लगाई गई थी। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।