अतरी प्रखंड मुख्यालय के गांधी पार्क में रविवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संगठन सृजन को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन करने और नरेगा से गांधीजी का नाम हटाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। पार्टी की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।