विदिशा नगर: सोठिया अंडरब्रिज मे भरा बारिश का 4 फिट पानी लोगो को निकलने में हो रही परेशानी
कल रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से सोठिया अंडर ब्रिज जिसे हरिपुरा, जैन कॉलेज, सिविल लाइन के साथ विदिशा का जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, कलेक्ट्रेट और इंदिरा कंपलेक्स का रास्ता जुड़ता है। वह पूरी तरह बंद हो गया। जो छोटे चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन से गुजर रहे थे। वह पानी में फंस गए। इस अंडर ब्रिज में 16 घंटे बाद भी तकरीबन 4 फीट पानी अभी भी भरा हुआ है।