आरा: सकड्डी गांव स्थित बगीचे में सांप काटने से बालक की मौत
Arrah, Bhojpur | Oct 8, 2024 भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव स्थित बगीचे में सोमवार की दोपहर विषैले सांप के डसने से कबाड़ी चुनने गए बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव का रहने वाला है।