नगर के मेन बाजार स्थित इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। सोमवार को इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया वार्षिक उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कॉलेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।