मंडी: मंडी बाजार बंद, व्यापारियों ने मांडव्य उत्सव मेले का विरोध किया: समय सीमा बढ़ने और कार्रवाई न होने पर लिया निर्णय
Mandi, Mandi | Nov 21, 2025 मंडी जिले में मांडव्य उत्सव मेले के विरोध में आज बाजार बंद रहा। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मंडी व्यापार मंडल ने पड्डल मैदान में चल रहे इस मेले के खिलाफ बंद का आह्वान किया था, जिसे सभी व्यापारियों का समर्थन मिला।शुक्रवार सुबह 10 बजे व्यापारी चौहाटा बाजार में एकत्रित हुए। उन्होंने मेलों की बढ़ाई जाने वाली समय सीमा का विरोध किया।