द्वारका: साउथ वेस्ट जिला AATS पुलिस ने पालम से चोरी के 2 दुपहिया वाहन के साथ 2 वाहनचोरों को किया गिरफ्तार
साउथ वेस्ट ज़िले की AATS पुलिस ने 2 वाहनचोरों को पालम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम शिवम् और शुभम है ये दोनों पालम के साध नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक स्कूटी व एक बाइक को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही वाहनचोरी के 20 मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।