सोरों कोतवाली पुलिस ने जनता के सहयोग से हुसैनपुर गांव में निर्माणाधीन टंकी के पास से चोरी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम अर्जुन पुत्र प्रेमपाल और नईम पुत्र चमन है। आरोपी सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 19 टुकड़े लोहे की सरिया के बरामद हुए हैं।