मांट मूला निवासी शौकीन सीएनजी ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता है,ऑटो में कुछ कमी आ जाने के कारण उसने दो दिन से घर के पास ही गली में ऑटो खड़ा किया हुआ था,शुक्रवार तड़के तीन बजे करीब अज्ञात व्यक्ति ने उसके ऑटो में आग लगा दी,पड़ोसियों ने इसकी सूचना शौकीन को दी तो वह दौड़ते हुए वहां पहुंचा, पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी