राजातालाब: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नदेसर तालाब का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आज नदेसर स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया। इस तालाब का सौन्दर्यीकरण पूर्व में वाराणसी स्मार्ट सिटी के द्वारा कराया गया था। नगर आयुक्त के द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि तालाब के आप-पास काफी लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसे हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।