राजातालाब: अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ राजातालाब पुलिस ने की कानूनी कार्यवाही
राजातालाब में अवैध तरीके से पटाखे की दुकान लगाकर बेचने वालों के खिलाफ राजातालाब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी तथा कस्बा चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने पुलिस टीम ने कानूनी कार्यवाही की। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब में ओवर ब्रिज के नीचे बाजार के ही कुछ लोग बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखे की दुकान लगाए थे।पुलिस ने धर पकड़ की तो लोग पटाखा छोड़कर भाग गए।