राजातालाब: मौलाना मोहम्मद जमील वाराणसी के नये शहर काज़ी बनाए गए
शहर काज़ी मौलाना गुलाम यासीन साहब के इंतेकाल से बाद काज़ी-ए-शहर बनारस का पद खाली हो गया था। उस पद पर सद्रउश शरिया मौलाना जियाउल मुस्तफा रज़वी क़ादरी साहब ने अशफाकनगर निवासी बनारस के मशहूर उलेमा मौलाना मोहम्मद जमील अहमद को शहर काज़ी बनारस बनाए जाने का ऐलान किया है। यह फैसला बरेली शरीफ के प्रमुख अल्लामा मौलाना मुफ्ती असजद रज़ा खां के हवाले से किया गया हैं।