सुपौल: शहर में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एंबुलेंस व स्कूल बस घंटों फंसी, लोगों की बढ़ी परेशानी
Supaul, Supaul | Feb 11, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार के दोपहर को भीषण जाम लगने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोहिया नगर से लेकर महावीर चौक तक और मल्लिक चौक से लेकर महावीर चौक तक लंबी जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम इतना भयानक था कि जिला पदाधिकारी की गाड़ी भी इसमें फंस गई।