कोल: मडराक में ज़हर खुरानी गिरोह ने बस में सवार युवक की जेब से मोबाइल व नकदी की चोरी, पुलिस ने युवक को भेजा अस्पताल
Koil, Aligarh | Feb 28, 2024 थाना मडराक इलाके के वन चेतना केंद्र के निकट सड़क पर अचेत अवस्था मे पुलिस को एक युवक पड़ा मिला, जिसको पुलिस के द्वारा बुधवार की शाम उपचार के लिए ज़िला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया गया।होश में आने के बाद युवक ने अपना नाम कपिल बताते हुए बताया कि वह रोड़वेज बस से थाना जवाँ एक शादी में शामिल होने आया था, ज़हर खुरानो ने नशीला बिस्किट और पानी पिला कर किया बेहोश।