गोपालगंज: भीतभेरवा गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, पांच लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गाँव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।