महेंद्रगढ़ शहर की सड़कों पर अब आवारा गोवंश नहीं दिखेंगे। नगर पालिका द्वारा इन्हें पकड़वाकर महेंद्रगढ़ शहर की विभिन्न गौशालाओं में छुड़वाया जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन कर वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह से इन आवारा गोवंशों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।