चितरंगी: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 में सिविर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा एक पिकअप वाहन।
विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवजीवन बिहार वार्ड क्रमांक 33 में शिविर लाइन का कार्य पिछले कई महीनो से चल रहा है जहां कार्य के दौरान सड़क के बीचो-बीच गड्ढे खोदे जा रहे हैं और उन गड्डो को खुला उसी तरीके से छोड़ दिया जा रहा है जिसका मरम्मत चार-पांच महीना में भी नहीं किया जाता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं वहीं आज एक पिकअप वाहन इस गड्ढे में जा फंसा।