चितरंगी: लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम लंघाडोल के एक किराना दुकान से सवा किलो गांजा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लंघाडोल थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां लंघाडोल के एक किराना की दुकान से मुखबीर की मिली सूचना पर छापेमार कार्यवाही में सवा किलो गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।