चितरंगी: बरगवां थाना क्षेत्र के बाघाडीह मे कैंपर वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार एक बालक की हुई मौत व महिला समेत तीन घायल।
बरगवां थाना क्षेत्र के बाघाड़ीह मार्ग में एक कैंपर वाहन के चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया है जिसमें एक 5 साल के मासूम बालक की मौत हो गई है वहीं बालक की मां समेत तीन लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है।